फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja Municipality's first board meeting adjourned after boycott in five minutes

Bulandshahar News: खुर्जा नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक पांच मिनट में बहिष्कार के बाद स्थगित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही बहिष्कार के बाद स्थगित हो गई। बैठक में सभासदों ने पूर्व में हुई बैठक के प्रस्तावों का विवरण, आय-व्यय की जानकारी नहीं देने और नए प्रस्तावों में उनकी सहमति नहीं होने पर विरोध जताया। 31 में से 21 सभासदों ने विरोध पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

खुर्जा जल-कल विभाग के सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर को विधायक मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। जो तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुई। शुरूआत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजना सिंघल और सभी नए सभासदों का स्वागत किया गया। इस दौरान मंच पर खुर्जा विधायक, पालिका अध्यक्ष, ईओ विनोद कुमार और पालिका अध्यक्ष के पति भगवान दास सिंघल मौजूद रहे। दोपहर 12:30 पर ईओ विनोद कुमार ने बजट प्रस्ताव पत्र पढ़ना शुरू किया, जिसमें पहला एजेंडा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मूल बजट स्वीकृति का था। तभी वार्ड नंबर 13 के सभासद चैतन्य शर्मा ने विरोध जताया। एजेंडा पत्र अधूरा देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एजेंडा पत्र में केवल नए प्रस्ताव की सूची है, पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय का कोई विवरण नहीं है। इसी के साथ अन्य सभासदों ने उनके समर्थन में विरोध जताया। इसके बाद बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद ईओ नगर पालिका विनोद कुमार और विधायक मीनाक्षी सिंह ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद वार्ड नंबर-4 के सभासद वेदप्रकाश ने विरोध जताया कि बैठक में सभासद, पालिका अध्यक्ष व पालिका कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहते हैं। विरोध पत्र में 31 में से चैतन्य शर्मा, वेदप्रकाश, सचिन शर्मा, नरेंद्र गोस्वामी, नीलम सिंह, विवेक गुप्ता, राधा राणा, शीला देवी, शहिद, सुनिता, प्रेमलता, संदेश बोद्ध, अशोक सैनी, सतवीर सिंह समेत 21 सभासदों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका द्वारा एजेंडा पत्र अपनी हिसाब से बनाया गया था। किसी सभासद से नहीं पूछा गया। करीब 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद विधायक मीनाक्षी सिंह द्वारा बैठक को स्थगित कर दिया गया और अगली बैठक 28 जून को होने की घोषणा की गई। पूरी बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजना सिंघल मौन रहीं। उनकी ओर से न ही प्रस्ताव रखे गए और न ही सभासदों को समझाने का प्रयास किया गया।



चेयरपर्सन के पति ने सभासद व पालिका कर्मी को धमकाया
बैठक में विरोध के बाद मंच पर मौजूद चेयरपर्सन के पति भगवान दास सिंघल भड़क गए, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारी को भी धमका दिया। उन्होंने अधिकारी को सभासदों की स्पष्ट रूप से समझाने के लिए कहा। विरोध करने वाले सभासदों को भी धमकाया।



सभी सभासदों से अपील की गई है कि वह किसी के कहने या न कहने का समर्थन न करें। अपने विवेक से निर्णय लें। अभी जो सभासदों की मांग है, उस हिसाब से एजेंडा तैयार किया जा रहा है। अगली बैठक 28 जून को होगी।
- मीनाक्षी सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed