{"_id":"6349921c1dabe16ebc11c36c","slug":"karwa-chauth-bulandshahr-news-gbd2460694167","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति, पत्नी ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा पति, पत्नी ने धुना
विज्ञापन

नरसेना। करवा चौथ के मौके पर पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन जिसकी दीर्घायु के लिए उसकी पत्नी ने व्रत रखा, जब उसे प्रेमिका के साथ देखा तो उसे पीटते हुए जेल पहुंचाने की तैयारी कर ली। आरोपी को पकड़ने के साथ महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर आरोपी पति की पिटाई कर दी। शुक्रवार को महिला आरोपी को साथ लेकर थाने पहुंची।
गांव यूनिसपुर निवासी एक महिला ने भी अन्य महिलाओं की तरह ही अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। जब चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की तैयारी की गई तो पता चला कि उसका पति ही मौके पर नहीं है। आसपास में पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि उसका पति बुलंदशहर नगर स्थित एक युवती से मिलने के लिए पहुंचा है। इसके बाद महिला अपने बेटे के साथ घर से निकली और पति को ढूंढते हुए बुलंदशहर नगर के एक मोहल्ला स्थित युवती के घर पहुंच गई। अपने पति को दूसरी युवती के साथ देखकर उसका पारा चढ़ गया और मौके पर ही उसने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति द्वारा लगातार अपने पति से माफी मांगी गई, लेकिन महिला किसी भी हाल में उसे माफ करने के लिए तैयार नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला ने युवती के साथ भी अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। इसी बीच अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी महिला अपने पति को साथ लेकर घर चली गई। इसके बाद शुक्रवार को वह आरोपी पति के साथ कोतवाली पहुंची और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने महिला और उसके पति को समझाते हुए कार्रवाई के बजाए घर में बातचीत से मामले को निपटाने की सलाह देकर वापस भेज दिया।
अक्सर जाता था बुलंदशहर
महिला को पहले से पता था कि उसका पति संबंधित युवती से बातचीत करता है। कुछ समय पहले पता चला कि वह महिला से मिलने के लिए भी बुलंदशहर जाता है। बुलंदशहर जाने के लिए कई काम बताता है, जिससे पत्नी भी उसे भेज देती है। करवाचौथ पर पति की तलाश की गई तो पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया है। व्यक्ति की पिटाई होते देख संबंधित कालोनी में लोग घरों से बाहर निकल आए और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। मामला पारिवारिक था, जिसके चलते दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। -सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी