फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Karban river will be clean, farmers will get benefit

Bulandshahar News: करबन नदी होगी साफ, किसानों को मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Karban river will be clean, farmers will get benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में विलुप्त होने की कगार पर पहुंची करबन नदी की सफाई की जाएगी। ऐसा होने पर किसानों को लाभ होगा। इस कार्य की शुरूआत जिला प्रशासन पर्यावरण दिवस पर पांच जून से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है।

जिला विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि जिले से करबन नदी ब्लॉक गुलावठी, सिकंदराबाद और खुर्जा से होकर गुजर रही है। जिले में यह करबन नदी जनपद हापुड़ से प्रवेश करती है। जिले के तीन ब्लॉकों से गुजर रही यह नदी कई जगह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कई स्थानों पर तो नदी का अस्तित्व भी मिट गया है। इस नदी को साफ करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। साथ ही जनपद हापुड़ के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है कि करबन नदी को साफ करने का काम करें, ताकि इसे बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले से गुजर रही करबन नदी में पानी बहता था और इसका प्रयोग किसान खेती के लिए करते थे। समय बीतने के साथ लोग इसका नाम भी भूल गए हैं। अधिकतर लोगों को यह भी नहीं पता कि जिले से होकर करबन नदी भी निकलती है। उन्होंने बताया कि इस नदी को साफ-सफाई का काम पर्यावरण दिवस पांच जून से किया जाएगा। इसकी शुरूआत डीएम सीपी सिंह की मौजूदगी में होगा। इस कार्य में जनसहयोग के अलावा मनरेगा का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed