फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kanwariya killed in road accident, three companions injured

Bulandshahar News: सडक़ हादसे में कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
चोला। साथियों के साथ जल चढ़ाने के लिए जा रहे बुलंदशहर के कृष्णा पैलेस के पीछे देवीपुरा प्रथम निवासी राजकुमार (50वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चमनलाल की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनके साथी देवीपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र हरदयाल, संजय पुत्र नानकचंद, ठाकुरदास पुत्र धन सिंह गंभर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पुत्र संदीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि उसके पिता राजकुमार मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश, संजय, ठाकुरदास, सुरेशचंद परचून वाले के साथ अनूपशहर से गंगाजल लेकर जेवर में भोले बाबा भाईपुरा मंदिर पर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। रविवार की देर शाम वह अनूपशहर से गंगाजल लेकर रवाना हुए थे। सभी लोग अपनी आवश्यकता का सामान रखने और वापस लौटने के लिए कार भी अपने साथ ले गए थे। सभी लोग कांवड़ लेकर कार के आगे चल रहे थे। चोला क्षेत्र के ग्राम बंचावली के पास उसके पिता ने पानी लेने के लिए कार को रूकवा दिया।
विज्ञापन

वह कार की डिक्की से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रहे पिकअप चालक ने तेजी, लापरवाही के साथ गाड़ी को चलाते हुए कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के सामने खड़े ओमप्रकाश, संजय, ठाकुरदास कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पिता सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed