फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kaithal agent accused of fraud of Rs 50 lakh

Bulandshahar News: कैथल के एजेंट पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। स्थानीय धान मंडी के एक व्यापारी ने हरियाणा के कैथल निवासी एक एजेंट पर धोखाधड़ी कर करीब 50 लाख रुपये के माल हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

मंडी में धान का कारोबार करने वाली फर्म अतुल ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर पंकज गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह धान खरीदना और बेचने का काम करते हैं। उनके परिचित कैथल (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति ने खुद को खरीद-बिक्री का एजेंट बताते हुए बड़ी डील कराने की बात कही। व्यापारी का कहना है कि उक्त व्यक्ति के माध्यम से आठ ट्रक धान की बिक्री हरियाणा की एक राइस मिल में कराई गई। आरोप है कि खरीदार को माल पहुंचाने के बावजूद व्यापारी को भुगतान नहीं मिला। व्यापारी का कहना है कि माल की कीमत करीब 73 लाख रुपये थी। इस रकम के सापेक्ष 23 लाख का भुगतान आरोपियों द्वारा कर दिया गया, लेकिन उसके अब भी उन पर करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा बकाया हैं । भुगतान न मिलने पर उसने कई बार फोन और संदेश के जरिए संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बाद में जानकारी मिली कि भेजा गया माल कहीं और बेच दिया गया है। व्यापारी पंकज गुप्ता का आरोप है कि इस प्रकरण में एजेंट और खरीदार पक्ष के बीच मिलीभगत रही, जिसके चलते उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। कई बार संपर्क और मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। तकादा करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि थोक व्यापारी पंकज गुप्ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed