{"_id":"5715233c4f1c1b4b6e8b4a49","slug":"just-hit-by-couple-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आया दंपति, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आया दंपति, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपति को अनुबंधित बस ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल पति व दो बच्चों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। दंपति के रिश्तेदार ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
इठेड़ा जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी अशोक पुत्र नरेश ने बताया कि सोमवार सुबह इठेड़ा थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी बुआ का लड़का ओमवीर यादव (28) पुत्र अजब सिंह यादव पत्नी संतोष (22) बेटे यश (2) भतीजे शुभम डेढ़ वर्ष को लेकर बाइक से बौढ़ा गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे ईदगाह मोड़ पर डाक बंगले के पास कौशांबी डिपो की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरी संतोष के सिर बस के पहिये से कुचल गया, जिससे संतोष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि ओमवीर व दोनों बच्चे घायल हो गए। संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।