Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A video of a physical altercation at a wedding ceremony in Bulandshahr district has gone viral

शादी में दावत के बीच लात-घूंसे-कुर्सियां चलीं: बुलंदशहर में बराती भिड़े, मेहमानों में मची भगदड़; वीडियो वायरल

Fri, 20 Nov 2026 09:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 20 Nov 2026 09:52 AM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद बराती और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों और कुर्सियों से हमला कर दिया, जिससे हॉल में अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
A video of a physical altercation at a wedding ceremony in Bulandshahr district has gone viral
शादी समारोह में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बराती आपस में भिड़ गए और हॉल में लात-घूंसों के साथ कुर्सियां भी चलने लगीं। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटना मिर्जापुर निवासी शरीफ की बेटी की शादी में हुई। डासना से आई बारात रस्मों में व्यस्त थी तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। लात-घूंसे चलने लगे और कुर्सियों को हथियार बना लिया गया। हॉल में कुर्सियां इधर-उधर बिखर गईं और मेहमानों में भगदड़ मच गई। कई लोग इस झड़प में घायल भी हुए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति काबू में ली और मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं और दुल्हन की विदाई भी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने शादी जैसे खुशी के मौके पर हुई इस मारपीट पर हैरानी जताई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह शांत है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed