{"_id":"6a3ead38526b17c80f0be8b9","slug":"junior-boys-and-girls-swimming-trials-on-the-29th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-158209-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जूनियर बालक-बालिका तैराकी का ट्रायल 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जूनियर बालक-बालिका तैराकी का ट्रायल 29 को
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेशीय जूनियर तैराकी बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए जिले के उभरते तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए 29 जून को नगर के टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 जून को नोएडा में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके बाद तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी।
बताया कि ट्रायल में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेंडले आदि इवेंट होंगे। जिला स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक और समय के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रदेशीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता को देखते हुए यह चयन ट्रायल खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।