{"_id":"575da92f4f1c1b283e11ba72","slug":"jat-andolan-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा पहुंची जाट आरक्षण की आग धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा पहुंची जाट आरक्षण की आग धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जाट आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से निकली जाट आरक्षण की आग अब खुर्जा तक पहुंच गई है। जाट बिरादरी के लोगों ने समसपुर ओवरब्रिज के नीचे धरना-प्रदर्शन किया।
आंदोलन के दौरान उनकी योजना ट्रेन रोकने की थी, लेकिन सिविल और रेलवे पुलिस की सतर्कता के चलते वह पीछे हट गए। बिरादरी के लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें आरक्षण नहीं मिलता, आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
हरियाणा में जाट बिरादरी के साथ प्रदेश सरकार की ओर से अत्याचार और अन्याय का आरोप लगाते हुए जाट बिरादरी का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले समसपुर गांव के पास ओवरव्रिज के नीचे जाटों ने धरना प्रदर्शन किया।
धरने की अध्यक्षता करते हुए जयपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा में जाटों पर रहे अमानवीय अत्याचार को रोकने , जेल पड़े निर्दोषों की रिहाई, आंदोलन के दौरान मारे गए अथवा घायल हुए लोगों को मुआवजा, सासंद राजकुमार सैनी की सदस्यता रद्द करने जैसी दस सूत्रीय मांगे उठाईं।
विज्ञापन
जाट व छात्र नेता चौ. अरब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतवर्ष में जाटों के साथ मजाक किया है। जब तक आरक्षण वापस नहीं मिलता लड़ाई चलती रहेगी। धरने प्रदर्शन का संचालन जगतवीर सिंह सिरोही ने किया। लाला प्रधान, पवन चौधरी, सतीश कुमार, कुलदीप प्रधान, विजेंद्र, मनोज कुमार, संजीव कुमार, बहादुर सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।