फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jai-Jai Govardhan Maharaj, we worship you...

Bulandshahar News: जय-जय गोवर्धन महाराज हम पूजा करें तुम्हारी...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jai-Jai Govardhan Maharaj, we worship you...
बुलंदशहर/औरंगाबाद/जहांगीराबाद/बुगरासी/नरौरा/अनूपशहर। जिले में मंगलवार को गोवर्धन महाराज की श्रद्धा के साथ पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक गोवर्धन यानी अन्नकूट का त्योहार मनाते हुए पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया। गोवर्धन बनाकर उसकी परिक्रमा कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरित किया। वहीं, गाेशाला जाकर गायों को तिलक कर चारा खिलाया।
विज्ञापन

पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन और अन्नकूट की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में गोवर्धन की पूजा का विशेष स्थान है। इस दिन लोग गाय की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। बताया जाता है कि पौराणिक काल में इंद्रदेव ने गोकुल गांव में जोरदार बारिश की थी इससे लोग घबरा गए, लेकिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी। तब से गोवर्धन महाराज की पूजा शुरू हो गई। इस दिन लोग घरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के साथ अन्नकूट का प्रसाद बांटा जाता है।
विज्ञापन

नगर के मोहन कुटी स्थित श्री विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। आश्रम संचालक अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि इस दौरान उर्मिला देवी शर्मा, पुष्पा देवी अग्रवाल, सुमन देवी, विश्वास गोस्वामी, श्यौराज सिंह और वीर सिंह प्रजापति आदि शामिल रहे। राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने हर साल की तरह इस बार भी कान्हा गोशाला पहुंचकर गोमाता और गोवर्धन का पूजनकर लोक कल्याण की कामना की। साथ ही गायों को चारा व गुड़ खिलाया। इस दौरान मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, सचिव स्वदेश चौधरी, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, नगर सह संयोजक रवि पाल और मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग समेत अन्य शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर लायंस क्लब बुलंदशहर एलीट के पदाधिकारियों ने नगर की गोशाला में पहुंचकर हरा चारा दान किया। साथ ही गोमाता को हरा चारा खिलाया। क्लब के अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव गौरव सूरी, उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा, अमित वर्मा, अमित बंसल व सौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, सदर बाजार स्थित शिव मंदिर, घासमंडी स्थित शिव मंदिर,गायत्री सत्संग भवन में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।मंदिर के पुरोहितों ने भगवान को भाग लगाया। इस मौके पर नितिन सिंघल, पुनीत सिंघल, कुलदीप शास्त्री, पप्पू सैनी, रविंद्र सैनी और कृष्ण भारद्वाज आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद की गोशाला में पालिका अध्यक्ष किशन पाल लोधी व भाजपा नेत्री अंशु शर्मा ने अपने समर्थकों संग गायों को कंठमाला बांधकर पूजा-अर्चना की। बुगरासी क्षेत्र के शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर सहित तकियावाला चौराहे पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। तकियावाला चौराहे पर समाजसेवी गिरीश अग्रवाल ने अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। अनूपशहर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया। डिबाई के विधायक सीपी सिंह ने भी अपने आवास पर गोवर्धन महाराज की पूजा की।

-
राजघाट में 31 फिट के गोवर्धन महाराज बनाकर की सामूहिक पूजा अर्चना

नरौरा। राजघाट में जय श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को वेदांत मंदिर के निकट निजी बस स्टैंड परिसर में गोवर्धन महाराज की 31 फुट लंबाई की प्रतिमा गाय के गोबर से बनाई गई। विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक सीपी सिंह ने भी पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर ज्ञानेश्वर ब्रह्मचारी महाराज, गौरव शर्मा, प्रदीप शर्मा, सोनू शर्मा, जीतू पाठक, मोहित शर्मा, रवि कांत शर्मा और दीपू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed