{"_id":"6814fcc45288ae486d0d7161","slug":"inspector-anupshahr-line-present-outpost-in-charge-suspended-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133374-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इंस्पेक्टर अनूपशहर लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इंस्पेक्टर अनूपशहर लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में थाना व चौकी पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसपर अब एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
एक मई को अनूपशहर के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय गर्भवती पुत्री के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि करीब सात-आठ माह पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री जंगल में बकरियां चराने गई थी। उस दौरान गांव निवासी दूसरी बिरादरी के 50 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर पिता और भाई की हत्या की धमकी दी थी। जिसके चलते किशोरी चुप रही। इसी बात का फायदा उठते हुए आरोपी और उसके साथियों ने उनकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। वर्तमान में वह करीब सात माह की गर्भवती है।
पीड़ित ने बताया था कि 28 अप्रैल को उन्होंने अनूपशहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी व्यक्ति को बुलाकर रातभर हवालात में तो रखा लेकिन इसके अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप था कि इसके बाद कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर एक शपथ पत्र बनवाकर उस पर पीड़ित पक्ष के हस्ताक्षर करवाते हुए अपने पास रख लिए और पीड़ित को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
शिकायत पर एसएसपी ने सीओ अनूपशहर से मामले की जांच कराई। इसमें प्रथम दृष्टया कोतवाली प्रभारी और एक चौकी इंचार्ज दरोगा की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को अनूपशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर और उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
कोट
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनूपशहर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी