{"_id":"5ce034fbbdec2207066ca067","slug":"innocent-died-after-holding-mobile-with-their-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्जर का पिन मुंह में लेने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्जर का पिन मुंह में लेने से मासूम की मौत
Sat, 18 May 2019 10:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर (जहांगीराबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर (जहांगीराबाद)
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधान में एक ढाई वर्षीय बच्चा मोबाइल चार्जर का प्वाइंट मुंह में ले लिया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ रोजा इफ्तार करने अपने ननिहाल आया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रजिया पत्नी शाहिद निवासी मुस्तफाबाद, गली नंबर-5 दिल्ली अपने मायके मोहल्ला लोधान में रोजा इफ्तार करने आई थी। उसका पति दिल्ली में टेलर मास्टर का काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार को खेलते हुए रजिया के ढाई वर्षीय पुत्र सहवर ने मोबाइल चार्जर का पिन मुंह में ले लिया। चार्जर बिजली बोर्ड से लगा था और स्वीच ऑन था। चार्जर में करंट आने से मासूम झटके के साथ जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
परिजन उसे एक चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने असर की नमाज के बाद सहवर के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।