Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After four months, the wedding music will ring out once again, starting today.

शुभ घड़ी: चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां, बजेगा ट्रैफिक का बैंड; दिल्ली में दो दिन हजारों शादियां

Fri, 20 Nov 2026 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 06:25 AM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार (20 नवंबर) को 20 हजार से अधिक शादी समारोह आयोजित होंगे। इनमें करीब आठ हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
After four months, the wedding music will ring out once again, starting today.
demo pic - फोटो : AI Generated

विस्तार

आज मेरे यार की शादी है...जैसे गीत शुक्रवार से एक बार फिर राजधानी की सड़कों और समारोह स्थलों पर सुनाई देंगे। करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में शहनाइयां गूंजने और बारातें निकलने का सिलसिला शुरू हो रहा है। देवोत्थान एकादशी के साथ शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होंगे। शादी कारोबार से जुड़े लोगों के अनुमान के मुताबिक, इन दो दिनों में दिल्ली में हजारों शादियां होंगी। इसके लिए बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, होटल और मैरिज गार्डन में तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है, जिसमें विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस बार शुक्रवार 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को बड़ी संख्या में परिवारों ने विवाह समारोह आयोजित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


शादियों का सीजन शुरू, मैरिज हॉल फुल
देवउठनी एकादशी के साथ ही राजधानी दिल्ली में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के बाजारों और रिहायशी इलाकों में शादी की रौनक दिखाई देने लगी है। कहीं मैरिज हॉल सजाए जा रहे हैं तो कहीं बैंड-बाजे और ढोल की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस बार शादी करने वाले परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मनपसंद मैरिज हॉल, बैंड और ढोल की बुकिंग को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई परिवारों को अपनी पसंद और बजट के मुताबिक जगह मिलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, शादी के अन्य इंतजामों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ढोल, बैंड और घोड़ी की बुकिंग के लिए भी लोगों को पहले से संपर्क करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने के साथ रेट में भी इजाफा हो रहा है।

मैरिज हॉल की बुकिंग काफी पहले से होनी शुरू हो गई थी। पूर्वी दिल्ली में शुभ मुहूर्त वाली ज्यादातर तारीखों पर पहले ही बुकिंग हो चुकी है। 
-प्रितम गिरी, मैरिज हॉल संचालक

शुभ मुहूर्त वाली तारीखों पर बैंड की उपलब्धता कम हो गई है। शादी के सीजन में कलाकारों, कर्मचारियों और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी बढ़ जाता है। 
-बैंड संचालक


शादी के सीजन में पीरागढ़ी को जाम से बचाने की तैयारी
शादी समारोहों के दौरान पीरागढ़ी चौक और रोहतक रोड पर जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारियां शुरू की हैं। कल से शुरू हो रहे शादी के सीजन को देखते हुए पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के आसपास स्थित 10 बैंक्वेट हॉल की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इनके संचालकों को बेसमेंट पार्किंग का पूरा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क और बैंक्वेट हॉल की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी बैंक्वेट हॉल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। 



दक्षिणी दिल्ली में 20 हजार शादियों से बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव
दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार (20 नवंबर) को 20 हजार से अधिक शादी समारोह आयोजित होंगे। इनमें करीब आठ हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। इससे सड़कों पर 3500 से 4000 अतिरिक्त वाहन आ सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एसएसएन मार्ग (भाटी माइंस रोड), 100 फुटा रोड, अनुव्रत मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मंडी रोड, जोनापुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और महरौली-महिपालपुर रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed