फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inlaid lock powerhouse

बिजलीघर पर जड़ा ताला

Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Inlaid lock powerhouse
बिलसूरी में शुक्रवार को बंधक बनाए गए बिजली कर्मचारी।  - फोटो : अमर उजाला
विद्युत कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला जड़कर वहां मौजूद पांच कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों एसडीओ, जेई को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसओ ने भीड़ को शांत करने के लिए एसडीओ, जेई को फोन कर मौके पर आने की गुजारिश की लेकिन वे नहीं आए।
विज्ञापन

बाद में एसओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर्मचारियों को मुक्त कराया।  शुक्रवार को ककोड़, देहात के सैकड़ो ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ ककोड़ बिजली घर का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़कर उसमें मौजूद, ओमकार, राकेश सहित पांच कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बृहस्पतिवार से ककोड़, देहात में बिजली नहीं आई है। ग्रामीण एसडीओ विवेक कुमार और जेई रमेश कुमार को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।  कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंचे एसओ ककोड़ ने एसडीओ, जेई से फोन पर वार्ता कर मौके पर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे और मौके पर नहीं पहुंचे। एसओ कौशलेंद्र यादव ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की यदि दो दिन में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगे।

इस दौरान दीनदयाल, संतोष शर्मा, नरेंद्र, राकेश अग्रवाल, अंकुश, अनवरी, शकीला, अंजुम, वकीला आदि मौजूद रहे। जेई रमेश कुमार का कहना है कि सिस्टम फेल होने से ऊपर से ही विद्युत सप्लाई नहीं आ रही है। ट्रांसमिशन से सप्लाई मिलने के बाद लोकल स्तर से कटौती नहीं किए जाने के पहले से ही आदेश हैं।

जेई-लाइनमैनों को बंधक बना धूप में बैठाया
कई दिनों से बिजली कटौती की मार झेल ग्रामीणों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली घर का घेराव कर जई और लाइनमैनाें को बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक धूप में बैठाए रखा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दो दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो हाईवे पर जाम लगाएंगे।

शुक्रवार सुबह करीब 10.00 बजे बिलसूरी के सैकड़ों ग्रामीण-महिलाएं बिजलीघर पर पहुंच गईं। ग्रामीणों ने जेई दीपक दूबे, लाइनमैन वीके और पप्पू को बंधक बनाकर धूप में बैठा दिया। आरोप है कि 15 दिनों से रोज महज एक घंटे ही बिजली मिल रही है।

इसके चलते किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जेई दीपक कुमार ने दो दिनों में बिजली व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने दोनों को छोड़ा। इस दौरान ग्राम प्रधान विपुल चौधरी, मनवीर सिंह, सुमित, जगबीर, शम्मी, सज्जन, मुकेश, प्रदीप सहित सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं मौजूद रहीं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed