फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Information about jam and accident on NH-34 will be available on LED

Bulandshahar News: एनएच-34 पर जाम और दुर्घटना की एलईडी पर मिलेगी जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Information about jam and accident on NH-34 will be available on LED
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब हाईवे पर वाहन चालकों को जाम, दुर्घटना, रोड ब्लॉक की एलईडी से जानकारी मिलेगी। हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए एनएचएआई ने गाजियाबाद के लाल कुआं से अलीगढ़ तक 126 किमी मार्ग पर 70 एलईडी लगाने का निर्णय लिया है। एलईडी को हाईवे पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

नेशनल हाईवे-34 गाजियाबाद के लालकुआं से अलीगढ़ तक जाता है। वाहनों की गति अधिक होने के कारण हाईवे पर आए दिन सडक़ हादसे होते रहते हैं। जिससे जाम लग जाता है। वही कई बार हाईवे पर होने वाले प्रदर्शनों के कारण भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए लगने वाले जाम, अन्य समस्याओं की जानकारी वाहन चालकों तक पहुंचाने के लिए एनएचएआई ने हाईवे पर एलईडी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट हेड अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि हाईवे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। जिसे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हाईवे पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगा। जिससे रोड पर होने वाली दुर्घटना के संंबंध में तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। वाहन चालकों को हाईवे पर रोड ब्लॉक, दुर्घटना, जाम आदि की सूचना हाईवे पर लगाए गए डिसप्ले के जरिए मिलती रहेगी। दिसंबर के अंत तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed