{"_id":"588252c64f1c1bd810efe5b8","slug":"independent-of-the-wind-can-change-many-seats-fray","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सीटों पर चुनावी समर की हवा बदल सकते हैं निर्दलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सीटों पर चुनावी समर की हवा बदल सकते हैं निर्दलीय
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
कई सीटों पर चुनावी समर की हवा बदल सकते हैं निर्दलीय
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी समर शुरू होने के साथ ही एक ओर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी नामांकन फार्म लेने कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनावी समर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। यही कारण है कि गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ में विगत तीन दिनों के दौरान ही बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन फार्म लेकर जा चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रशासन भी परेशान है। प्रशासन की टेंशन का कारण यह है कि अगर निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या इसी तरह से बढ़ती रही तो एक बूथ पर दो ईवीएम लगानी पडे़ंगी।गाजियाबाद जनपद की ही बात की जाए तो यहां कुल पांच विधानसभाओं के लिए विगत तीन दिनों के दौरान ही बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि सबसे ज्यादा निर्दलीय साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से हैं। यहां अभी सिर्फ बसपा ने ही अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। कांग्रेस, रालोद और भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का खुलासा नहीं किया है। जबकि हालत यह है कि इस सीट के लिए मात्र तीन दिनों के दौरान ही 16 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी नामांकन ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद विधानसभा से भी अब तक 13 ऐसे ही निर्दलीय एवं अन्य छोटे दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है। उधर बुलंदशहर में भी निर्दलियों और छोटे दलों के प्रत्याशियों की बड़ी फौज खड़ी होने की उम्मीद है। हालांकि हापुड़ शहर और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से अभी मात्र एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन फार्म लिया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव में निर्दलीय खड़ा होना कोई गलत बात नहीं है, मगर सिर्फ वोट काटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। निर्दलीय प्रत्याशी अगर ज्यादा संख्या में चुनाव लड़ते हैं तो न केवल प्रशासन की सिरदर्दी होती है, बल्कि अन्य प्रत्याशियों को भी टेंशन होती है।
दूसरी ओर निर्दलियों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए अब प्रशासन भी सचेत हो गया है। प्रशासन का मानना है कि कुछ डमी प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। डमी प्रत्याशी की बाबत अगर जानकारी मिलती है तो न केवल उसका पर्चा निरस्त किया जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
गाजियाबाद और बुलंदशहर के विधानसभा क्षेत्रों का हाल
विधानसभा निर्दलीय एवं अन्य छोटे दलों के प्रत्याशियों ने लिया नामांकन
गाजियाबाद शहर 13
साहिबाबाद 16
मोदीनगर 05
मुरादनगर 11
लोनी 06
डिबाई 11
बुलंदशहर 07
अनूपशहर 06
खुर्जा 06
स्याना 05
सिकंदराबाद 04
शिकारपुर 01