फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In winter, moisture in the eyes becomes dry and vision becomes blurred.

Bulandshahar News: सर्दी में आंखों की सूख रही नमी, नजर हो रही धुंधली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने के साथ ही आंखों में एलर्जी की शिकायत बढ़ रही है। मरीजों की आंख लाल होने के साथ ही नजर धुंधली होने की समस्या बन रही है। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को 28 लोगों की आंखों में लक्षण मिलने पर चिकित्सक ने परामर्श दिया।
विज्ञापन


सर्दियों में लोगों को खांसी-जुकाम की समस्या होती है। लोगों के खांसने और छींकने से आंखों में एलर्जी की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके झा ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं, जिससे आंखों की नमी सूख रही है। इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या बन रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों की आंखों में खुजली हो रही है। आंखों में खुजली आने के बाद तो कुछ लोगों को धुएं की वजह से इन दिनों एलर्जी हो रही है। समस्या बढ़ने पर लोगों की आंखें लाल होने के साथ-साथ सूजन और नजर धुंधली की समस्या हो रही है। बताया कि सर्दी में आंखों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श के बाद दवा का सेवन करें। प्रतिदिन ओपीडी में 80 से 150 मरीज आ रहे हैं। इसमें आंखों में नमी व नजर धुंधली होने की समस्या वाले 40 से 50 मरीज शामिल रहते हैं।


--
ऐसे करें बचाव
: हीटर, अलाव के पास ज्यादा न बैठें।

: खांसते, छींकते समय मास्क लगाएं।

: आंखों में सूजन होने पर हथेली या कपड़े से सिकाई करें।
: बिना परामर्श आंखों में कोई भी दवा न डालें।
--

Iहीटर, अलाव के पास बैठने से आंखों की नमी कम हो जाने से नजर धुंधली होने की समस्या बन जाती है। ओपीडी में आंखों में सूजन व एलर्जी आदि की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed