बुलंदशहर। अगौता क्षेत्र की काजीपुरा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता टांडा स्टेडियम में हुई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम राणा व कुलदीप पूनिया ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ततारपुर की टीम प्रथम रही। बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम पुष्कर शर्मा, 200 मीटर दौड़ में प्रथम अरविंद कुमार और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वर्षा व 200 मीटर की दौड़ में अरसुम ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
बालिकाओं की लंबीकूद प्रतियोगिता में निधि एवं बालकों की प्रतियोगिता में फहीम प्रथम रहे। खो-खो प्रतियोगिता में ततारपुर की टीम प्रथम रही। इससे पूर्व शुभारंभ महामंत्री भाजपा अजय त्यागी ने फीता काटकर किया। ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिशोध्या, बिल्लू पंडित, ब्लॉक संयोजक केशव चौधरी, कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार व सह संयोजक सतवीर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि रहे