फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the 200 meter race, Jeevani came first, Latesh came second.

Bulandshahar News: 200 मीटर दौड़ में जीवनी ने प्रथम, लतेश रहीं द्वितीय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
In the 200 meter race, Jeevani came first, Latesh came second.
डिबाई‌ में मेरा युवा भारत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता‌ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
डिबाई। मेरा युवा भारत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कुबेर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जीवनी प्रथम, लतेश द्वितीय एवं सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में छविकांत प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय तथा संदीप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण सिंघल, कॉलेज प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, मथुरिया इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजपाल सिंह तथा खेल प्रभारी माया यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अरुण सिंघल ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और खेल उनके व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भागेदारी करने की बात कही। अतिथियों ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान आकर्ष दीक्षित, तुषार, प्रवीण, रवि प्रकाश दुबे, मनोज कुमार, उमेश कुमार, रामू शर्मा और कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed