फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Bulandshahr an 80-year-old man misdeed with a two-and-a-half-year-old

इशारे से बताई आपबीती: 80 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Mar 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी (बुलंदशहर) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 09:28 PM IST
सार

आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग पड़ोसी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन
In Bulandshahr an 80-year-old man misdeed with a two-and-a-half-year-old
80 साल के बुजुर्ग ने किया ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर में बुगरासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में 80 साल के बुजुर्ग ने पड़ोस की ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की शिकार बच्ची की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसकी घिनौनी करतूत पर लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

दादी के सामने गोद में उठाया
बच्ची के दादा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया गया है कि शनिवार की दोपहर को बच्ची घर की छत पर ही दादी के साथ थी। उसी समय पड़ोस का बुजुर्ग किसान आया। उसने बच्ची को गोद में उठा लिया और दुलारने लगा। तभी बच्ची की दादी किसी काम से नीचे चली गई। थोड़ी देर बाद बच्ची के जोर से रोने की आवाज आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने इशारे से बताई आपबीती
आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग पड़ोसी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लोगों को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा। उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने इशारे से बताया कि उसके साथ उसने गंदी हरकत की है। गुस्से से भरे लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

करवट भी नहीं ले पा रही बच्ची
छत पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बच्ची की हालत बिगड़ चुकी है। उसकी आंखों में आंसू रुक नहीं रहे थे और तेज आवाज में रो रही थी। परिजन बच्ची को लेकर स्याना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बताया कि खून अधिक बह जाने से बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्ची दर्द से कराह रही है। उसकी हालत ठीक होने में काफी समय लगेगा। वह करवट भी नहीं ले पा रही है। करवट लेते ही उसका दर्द बढ़ जाता है।

विधान सभा का चुनाव लड़ चुका आरोपी
दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया बुजुर्ग 1989 में बुलंदशहर से विधान सभा का चुनाव लड़ चुका है। उसने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था। चुनाव में उसकी जमानत राशि जब्त हो गई थी। उसके पड़ोस के लोगों ने बताया कि वह झगड़ालू किस्म का है। आए दिन किसी न किसी से झगड़ता रहता है। उसे झगड़ालू रवैये की वजह से लोग उससे कम ही वास्ता रखते हैं। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा -शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed