फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In a college in Bulandshahr a female student raised slogans of Pakistan Zindabad in the class room

UP के कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे: छात्रा ने क्लास में की 'गुस्ताखी', विरोध करने पर छात्र को निकाला

Fri, 06 Oct 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 08:48 PM IST
सार

सूचना पर हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को कॉलेज पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन
In a college in Bulandshahr a female student raised slogans of Pakistan Zindabad in the class room
कॉलेज में छात्रा ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा स्थित एक कॉलेज के क्लास रूम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का विरोध करना एक छात्र को भारी पड़ गया। जिसको कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज से निकाल दिया। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने कॉलेज पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठा स्थित एक डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में एक छात्रा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। कक्षा में बैठे एक छात्र ने इसका विरोध किया। जिसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की गई। उसकी शिकायत करना प्राचार्य को नागवार गुजरा। प्राचार्य ने छात्र को ही कॉलेज से बाहर जाने का आदेश दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को कॉलेज पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य और छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed