फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Improvement-compartment examination will be conducted under the supervision of static magistrate

Bulandshahar News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के दो केंद्रों पर 26 जुलाई को होने वाली इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा पहले 19 जुलाई को होनी थी। शिवरात्रि के कारण इसकी तिथि बढ़ाकर 26 जुलाई को कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंप्रूवमेंट में 500 और कंपार्टमेंट में 377 समेत कुल 877 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इंप्रूवमेंट की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक और कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन छात्र-छात्राएं समय से 45 मिनट पूर्व आना होगा। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed