{"_id":"5793b8264f1c1bac59c4c394","slug":"improve-the-supply-of-eight-new-power-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नए पावर स्टेशनों से सुधरेगी सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नए पावर स्टेशनों से सुधरेगी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई की स्थिति में सुधार को कारपोरेशन ने आठ नए पावर स्टेशनों के निर्माण को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इन पावर स्टेशनों का निर्माण आईपीडीएस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में सप्लाई बेहतर बनाने को किया जाएगा। इनको बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
एक अगस्त तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एक साल में बनकर तैयार होने वाले इन पावर स्टेशनों से हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी दूर हो जाएगी। आईपीडीएस योजना के तहत जनपद में आठ नए पावर स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इनका निर्माण शहरी क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने को किया जाएगा। अफसरों के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है और बजट स्वीकृत हो गया है। अगस्त में इनके निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इनका निर्माण 12 माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी पावर स्टेशन 33/11 केवीए के होंगे। इनकी क्षमता 5 से 15 एमबीए के बीच होगी। इन पावर स्टेशनों का निर्माण स्याना रोड, खुर्जा में पहासू रोड, खुर्जा जंक्शन, नीमखेड़ा, मऊखेड़ा, ककोड़, गुलावठी, बीबीनगर आदि स्थानों पर किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही पावर स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इनके निर्माण से शहरी विद्युत व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।