फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Impersonating CSC e-governance officer and sent the link, 50 thousand rupees were deducted

Bulandshahar News: सीएससी ई-गवर्नेंस अधिकारी बन भेजा लिंक, कट गए 50 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Impersonating CSC e-governance officer and sent the link, 50 thousand rupees were deducted
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव काहिरा निवासी युवक सचिन सिंह से शातिर साइबर ठगों ने श्रमिक कार्ड धारकों के खाते में 15 हजार रुपये भेजने का लालच देकर ठगी कर ली। आरोपी ठग के भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये कट गए। मामले में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सचिन सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। आरोपी कॉल कर्ता ने खुद को सीएससी ई-गर्वनेंस लखनऊ का अधिकारी राहुल शर्मा बताया और कहा कि जिन लोगों के ई-श्रमिक कार्ड बने हुए हैं, उनके खाते में सरकार की तरफ से 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते में पहले एक रुपया और फिर दो रुपये भेजे।
विज्ञापन

आरोपी के कहने पर पीड़ित ने पेटीएम के माध्यम से अपना खाता चेक किया, जिसमें तीन रुपये आने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक पर क्लिक कर खाता चेक करना होगा, जिससे उनके खाते में 15 हजार रुपये आ जाएंगे। पीड़ित ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने पेटीएम से बैलेंस चेक किया तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आरोपी को फोन किया तो उसने अभद्रता करते हुए कॉल काट दी। पीड़ित ने तभी मामले की शिकायत एसएसपी से की। जिस पर अब देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed