{"_id":"5910c3c04f1c1b0a13851268","slug":"illegal-construction-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तुड़वाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तुड़वाया अवैध निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 09 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर रास्ते में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। पुलिस ने दोबारा से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई कर चेतावनी दी।
विज्ञापन
एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि नगर के रिसालदारान निवासी नाजिस सैफी ने मोहल्ले के नवाब गाजी पर रास्ते में अवैध निर्माण करने की तहसील दिवस में शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। बताया कि जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। नवाब गाजी ने रास्ते में अवैध निर्माण कर पशुओं की अखोर बना रखी थी। सोमवार को उन्होंने पुलिस टीम के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। दोबारा से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन