फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ijtama

‘तब्लीग के रास्ते पहुंचाएं दीन का पैगाम’

Thu, 19 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
ijtama
इज्तमा - फोटो : अमर उजाला
गांव जलीलपुर मे चल रहे दो दिवसीय तब्लीगी इज्तमे का बुधवार को अमन की दुआ के साथ समापन हो गया। दुआ से पूर्व मौलाना मुफ्ती महमूद बस्ती ने कहा कि हर मुसलमान को चाहिए कि वह इस्लाम के दायरे में जिंदगी गुजारे। खुदा की इबादत करे और दीनी काम करे। दुआ के बाद 70 जमातें रवाना हुईं। इस दौरान बिना दहेज 42 निकाह भी हुए।
विज्ञापन



मौलाना मकसूद हापुड़, हाफिज शाहिद बनारस और मौलाना मकसूद मेरठ  ने फरमाया कि जो लोग गलत रास्ते पर चल पड़े हैं, हम उनको उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते। इसलिए हर मुसलमान के लिए जरूरी है कि वह भलाई को आम करे और बुराई को रोके। बयान के बाद मौलाना ने इज्तमा में दुआ कराई। 11:30 बजे दुआ शुरू हुई। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली,वह वहीं दुआ मे शामिल होने के लिए बैठ गया।
विज्ञापन



बावजूद लोग चिलचिलाती धूप मे बैठकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते रहे। दुआ पूरी होने के बाद भी भीड़ का आना जारी रहा। इज्तमें में 42 जोड़ों के निकाह पढ़ाए गए। दुआ के बाद इज्तमा स्थल से 70 जमातें रवाना हुई। इस मौके पर कई लोगो ने अकीदतमंदों को फजाइल-ए-कुरआन तकसीम की।इज्तमा के आयोजन में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अल्लानूर, मौलाना अब्बास, मौलाना हारून, इकबाल, मेहंदी हसन, अब्दुल वाहिद और आकिल आदि का सहयोग रहा।  संस्थाओं की ओर से शिविर लगाकर भोजन-शर्बत की व्यवस्था की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed