{"_id":"6772d7b5b4a732e61900d518","slug":"if-you-want-to-go-to-kumbh-then-call-the-bus-will-reach-the-spot-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104439-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कुंभ जाना है तो करें कॉल, मौके पर पहुंचेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कुंभ जाना है तो करें कॉल, मौके पर पहुंचेगी बस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। यदि आपको परिवार, गांव, मोहल्ले के लोगों के साथ कुंभ में स्नान करने के लिए जाना है और यात्रियों की संख्या 40 से अधिक है तो आपकी एक कॉल पर बस आपको लेने के लिए मौके पर पहुंचेगी। कुंभ जाने वाले यात्रियों के सुविधाजनक सफर के लिए डिपो ने यात्रियों को उनके गांव, मोहल्ले से ही लेने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि कुंभ में डिपो से करीब 45 बसों के लगाने की योजना है। इसके चलते कुंभ जाने वाले क्षेत्र के लोगों को डिपो से सीधे बस सेवा मिलेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सीधे गांव, उनके मोहल्ले से लेने की भी योजना बनाई गई है।
यदि सिकंदराबाद क्षेत्र के किसी गांव, मोहल्ले से कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या 40 से अधिक है तो बस यात्रियों की एक कॉल पर सीधे उनके गांव, मोहल्ले में पहुंचेगी और यात्रियों को उनके गांव, मोहल्ले से लेकर सीधे कुंभ के लिए रवाना होगी।