फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If found land, will build affordable houses sayes JP gaud

‘जमीन मिले तो बनवा देंगे सस्ते मकान’

Mon, 25 Jan 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
If found land, will build affordable houses sayes JP gaud
जेपी ग्रुप के चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ अब अपने गृह जनपद बुलंदशहर में विकास की पटकथा लिखेंगे। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व सोमवार को जेपी गौड़ ने तकनीकी टीम के साथ नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उद्योगपति की अगुवाई जिला प्रशासन की मुखिया डीएम बी चंद्रकला और एडीएम प्रशासन ने की। जेपी गौड़ ने डीएम से कहा कि अगर प्रशासन  एक स्थान पर 25 एकड़ जमीन  उपलब्ध करवा  दें तो वह मिडिल क्लास वर्ग के लिए सस्ते मकान भी बनवा देंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद जेपी गौड़ और डीएम ने संयुक्त रुप से कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस कांफ्रेंस की। डीएम ने  कहा कि जेपी गौड़ बुलंदशहर के गौरव हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतवर्ष में अपना लोहा मनवाया है बल्कि विश्वभर में बुलंदशहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने काला आम चौराहा, पुरानी जेल रोड और नुमाइश का 2-डी मॉडल प्रस्तुत किया। उद्योगपति जेपी गौड ने कहा कि वह नुमाइश 1942 से देख रहे हैं। इसलिए नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला, बैरन हाल, मुख्य द्वार और सड़कों का निर्माण जेपी सेवा ट्रस्ट करवाएगा।

निर्माण उच्च स्तर का होगा। निर्माण से पहले बाकायदा उसका डिजाइन तैयार होगा। पैसा कहीं भी निर्माण में आड़े नहीं आएगा। कम से कम 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

कम से कम दो बरस में काला आम चौराहा, पुरानी जेल रोड और नुमाइश देखने दिखाने लायक होगी। जेपी गौड़ पुरानी जेल रोड और काला आम चौराहे का 2-डी डिजाइन अपने साथ लाए और मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।

जेपी ने अनूपशहर में जेपी यूनिवर्सिटी और चिट्टा गांव में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की विशेषताएं भी गिनाई।

18 करोड़ से होंगे विकास कार्य

जनपद में जल्द ही विकास की बयार बहने वाली है। सभी नगर पालिका-पंचायत क्षेत्रों में इन विकास कार्यों के प्रस्तावों पर डीएम की मोहर लग गई है।

पालिका-पंचायत क्षेत्रों में 14वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से करीब 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। जनपद की सभी नगर पालिका-पंचायत क्षेत्रों में अवस्थापना निधि से करीब चार करोड़ और 14 वें वित्त आयोग से करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।

बुलंदशहर में करीब चार करोड़, खुर्जा में करीब सवा तीन करोड़, सिकंदराबाद में सवा दो करोड़, जहांगीराबाद में सवा करोड़, अनूपशहर में एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।

इसके अलावा स्याना, शिकारपुर, डिबाई, गुलावठी, औरंगाबाद, खानपुर, बुगरासी, नरौरा, छतारी, पहासू, ककोड़ आदि क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये के कार्य किए जाएंगे।

डीएम बी. चंद्रकला द्वारा इन विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मोहर लगा दी गई है। जल्द ही इन प्रस्तावों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 

ईओ, नगर पालिका एके सिंह ने बताया कि 14 वें वित्त बजट और अवस्थापना निधि से जिले की सभी नगर पालिका-पंचायतों में करीब 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावों पर डीएम ने मोहर लगा दी है।

बनेंगी बुलंदशहर-स्याना और गढ़ रोड
बुलंदशहर स्याना और गढ़ रोड के 13 किलोमीटर जर्जर हिस्से के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग रोड निर्माण शुरू करा देगा। निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बुलंदशहर-स्याना और गढ़ रोड का 13 किलोमीटर भाग बेहद जर्जर हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर दिया है। इस 13 किमी. की पट्टी पर 2.5 सेमी. मोटी एसडीबीसी की परत चढ़ाई जाएगी।

प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ल्ड बैंक से स्वीकृत बुलंदशहर अनूपशहर रोड को भी फिलहाल पीडब्ल्यूडी बनवाएगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही ये रोड बनवाई जाएगी।

शहीद स्तंभ पर होंगे शहीदों के नाम
डीएम ने कहा कि काला आम स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों के नाम गोल्डन रंग की लिपि में लिखे जाएंगे। प्रथम वर्ल्ड वार के शहीद भी इनमें होंगे। 

जेपी गौड़ ने डीएम बी.चंद्रकला की कार्यशैली को सराहा और कहा कि बुलंदशहर का एडमिनिस्ट्रेशन मजबूत हैं। डीएम के ही प्रयास का नतीजा है कि नुमाइश, काला और जेल रोड की सेहत में सुधार होने वाला है।

जेपी ने कहा कि नुमाइश का स्वरूप नहीं बदलेगा। जेपी ने कहा कि यदि  प्रशासन जेल की जमीन उपलब्ध करा दे तो वह गरीब बच्चियों के लिए आश्रय बनवा देंगे।

प्रशासन के प्रस्ताव को जेपी गौड़ ने स्वीकार कर लिया है।  जेपी सेवा ट्रस्ट की तकनीकी टीम के साथ नगर पालिका ईओ को लगाया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की मदद ली जाएगी।  बी. चंद्रकला - डीएम, बुलंदशहर


नुमाइश, काला आम चौराहा और पुरानी जेल रोड को सुंदर बनाया जाएगा। ऐसे बनाएंगे कि इसकी दूसरे जनपदों में चर्चा हो। अनूपशहर में घाटों का निर्माण वर्ल्ड क्लास होगा।- जेपी गौड़ ,चेयरमैन जेपी ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed