फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If children come to school by scooty-bike, action will be taken on the management

स्कूटी-बाइक से स्कूल आए बच्चे तो प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
If children come to school by scooty-bike, action will be taken on the management
स्कूटी-बाइक से स्कूल आए बच्चे तो प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्कूलों में स्कूटी या बाइक से आने वाले बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर यह आदेशी जारी किया है। हादसों की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा होता है तो स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके सिंह ने कहा कि संज्ञान में आया है कि स्कूलों में अधिकतर बच्चे बाइक या स्कूटी से आते हैं। जबकि यह नियम विरुद्ध है। यह बच्चे न तो हेलमेट लगाकर आते हैं और न ही अधिकतर के पास लाइसेंस होता है। कई-कई बच्चे एक साथ बाइक या स्कूटी पर सवार होकर चलते हैं। ऐसे में जहां यह बच्चे यातायात के नियम तोड़ रहे हैं, वहीं हादसे का भी खतरा बना रहता है। इस तरह के छात्र-छात्राओं को अक्सर मार्गों पर भी आते-जाते देखा जा सकता है। ऐसे छात्रों को पहले तो उनके अभिभावक लाइसेंस न होने पर बाइक व स्कूटी न दें। वहीं, स्कूल प्रबंधन की भी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें स्कूल में प्रवेश न दें। वहीं, दूसरी ओर स्कूल खुलने और बंद होने के समय देखने को मिलता है कि तमाम अभिभावक बाइक या स्कूटी में निर्धारित सवारी से अधिक बच्चों को बैठाकर चलते हैं। ऐसा करना भी नियम के विरुद्ध और उन्हें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस और बीएसए ने बताया कि स्कूल में बाइक व स्कूटी पर सवार होकर चलने वाले बच्चों पर रोक लगाने के लिए शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूली वाहनों में भी निर्धारित सवारी के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को बैठाएं। इसके अलावा स्कूल में निर्धारित सवारी से अधिक बाइक व स्कूटी पर बच्चों को लेकर पहुंचने वाले अभिभावकों को भी जागरूक करें कि वह यातायात के नियम न तोड़ें और अपनी व बच्चों की जान से खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed