फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   I will not sleep hungry now Muflisi "chhotu"

अब मुफलिसी में भूखा नहीं सोएगा ‘छोटू’

Sun, 24 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
I will not sleep hungry now Muflisi "chhotu"
गरीबी - फोटो : Reuters

सब कुछ ठीक रहा तो छोटू मुफलिसी में भी भूखा नहीं सोएगा। सरकार ने बेसहारा बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर दिया है। गरीब बच्चों को सरकार चाइल्ड केयर योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


बाल विकास समिति ने सरकार की ओर से हुए पत्राचार के बाद जनपद में आउट रीच और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मोबाइल टीमें गठित कर ऐसे बच्चों की तलाश शुरू करवा दी है। बुलंदशहर समेत, खुर्जा, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, अरनिया, पहासू, स्याना, डिबाई, लखावटी, औरंगाबाद, गुलावठी, अगौता आदि क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 जिन परिवारों की वार्षिक आय 12000 रुपये हो उनके दो बच्चों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में 18 वर्ष से कम  आयु के बच्चोें को पात्र माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे फाटक, रेड लाइट, होटल-ढाबा, डंपिंग ग्राउंड, निर्माण की साइट, कारखाना, फैक्ट्रियां, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आदि।

योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र दायरे में होंगे। गांव में अगर किसी बच्चे के भरण पोषण में संकट है तो ग्रामींण बाल विकास समिति संपर्क कर सकते हैं। पात्रता की सभी प्रक्रिया बाल कल्याण समिति की ओर से पूरी की जाएगी। - शुभ्रा सक्सेना, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed