फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A picture of development and public welfare etched in Rangoli.

Bulandshahar News: रंगोली में उकेरी विकास और जनकल्याण की तस्वीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A picture of development and public welfare etched in Rangoli.
खालसा मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत बनाई गई रंगोली का अवलोकन करत
बुलंदशहर। सेवा संकल्प अभियान के तहत खालसा मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में 75×75 वर्ग फीट की विशाल रंगोली के माध्यम से जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं और माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने रंगों के अनूठे संयोजन से विकास और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। रंगोली के केंद्र में सेवा संकल्प के 25 वर्ष को दर्शाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ जिले की प्रमुख औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को उकेरा गया।
विज्ञापन

रंगोली में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, नरौरा परमाणु केंद्र, टीएचडीसी, गंगा एक्सप्रेसवे और खुर्जा के प्रसिद्ध पॉटरी उद्योग को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके अलावा गंगा तट स्थित मस्तराम घाट की सांस्कृतिक पहचान के साथ आत्मनिर्भर भारत, किसान समृद्ध-देश समृद्ध, स्वस्थ नागरिक-समृद्ध भारत, समग्र शिक्षा-समावेशी विकास, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ, देश बढ़ेगा और खेलो, बढ़ो, जीतो जैसे विषयों को भी रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद डॉ. भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिक्षकों तथा छात्राओं के प्रयास की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि विशाल रंगोली केवल कलात्मक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि जिले की विकास यात्रा, जनकल्याण, नारी सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। शिक्षकों और छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और विकास की अवधारणा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोली को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने भी इस अनूठी पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed