फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   I pay, triple line at banks grew

आई पगार, तिगुनी बढ़ी बैंकों पर कतार

Thu, 01 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 01 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
I pay, triple line at banks grew
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दिसंबर के पहली तारीख को नौकरीपेशा और पेंशर्नस की बैंकों के सामने कतार लगी रही। वेतन का पैसा बैंक में लॉक होने से खासतौर पर नौकरीपेशा वर्ग गुस्सा में नजर आया। बृहस्पतिवार को बैंक और एटीएम के सामने अपेक्षाकृत अधिक लंबी कतार दिखी। दरअसल, महीने की एक तारीख को संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का वेतन बैंक एकाउंट में पहुंचा दिया जाता है।

इसलिए लोग एकाउंट से वेतन निकालने के लिए बैंकों की कतार में लगे रहे। कतार इतनी लंबी थी कि लोगों को नंबर दो दो घंटा बाद आया। दोपहर दो बजे पीएनबी  सिविल लाइन, पीएनबी डीएम रोड, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ आंध्रा में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि चार लोगों से दो सिर्फ को थोड़ा कैश मिला, बाकी दो को किसी ने किसी कारण बैंक से वापस लौटा दिया जाता है। ऐसे में लोगों की जरूरी जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। सुदेश ने बताया कि बैंक एकाउंट पैसा होने के बावजूद लोग मोहताज बने गए हैं। लोगों को दवा गाली और फीस जमा करने के लिए भी पैसा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के पास पहुंचा 60 करोड़
आम आदमी के लिए राहत भरी बात यह है कि शुक्रवार को बैंकों मे कैश की समस्या नहीं रहेगी। कानपुर की तीन चेस्ट से बुलंदशहर जिले में 60 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। कानपुर से दोपहर 11 बजे कैश वैन रवाना हो गई थी। शुक्रवार को कैश का वितरण शुरू हो जाएगा। लीड बैंक अफसर सतपाल मेहता ने बताया कि 60 करोड़ से दो दिन का काम हो जाएगा। इसके बाद आरबीआई को फिर से चिट्ठी भेजी जाएगी।

अफसरों की सुनिए
कैश नहीं होने से कतार लंबी हो रही है। एक तारीख को नौकरीपेशा लोगों की सेलरी एकाउंटस में आती है। इसलिए कतार अधिक लंबी रहीं। -सतपाल मेहता, लीड बैंक अफसर, बुलंदशहर
शुक्रवार को पीएनबी की शाखाओ में कैश का झंझट नहीं रहेगा। पर्याप्त मात्रा में कैश मंगा लिया गया है। -क्षेत्रीय प्रबंधक, पीएनबी बंलुदशहर मंडल

एटीएम बने शोपीस कैशलेस हुए बैंक
अधिकांश बैकों के एटीएम कैश के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। अनूपशहर में एचडीएफसी व बैंक ऑफ बड़ौदा में बृहस्पतिवार को कैश नहीं आया। पीएनबी एलडीएवी शाखा व एसबीआई में दोपहर में ही कैश खत्म हो गया, जिससे लोगों को लाइन से लौटना पड़ा। एसबीआई में लाइन में लगे विनोद फौजी ने एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।


  शिकारपुर में एसबीआई का एटीएम  शोपीस बना हुआ है। पीएनबी के प्रबंधक वीर सिंह का कहना है कि आरबीआई से पर्याप्त नई करेंसी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द एटीएम चालू कर दिए  जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed