फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   I have lost the will to live; consumed a poisonous substance, condition critical.

Bulandshahar News: मेरे जीने की इच्छा अब खत्म हो चुकी है, खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
I have lost the will to live; consumed a poisonous substance, condition critical.
बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती  किशन सिंह उर्फ हैप्पी । परिवार
बुलंदशहर। पत्नी, उसका भाई, और मां के बहुत परेशान कर रहे हैं। जिससे उनके जीने की इच्छा अब खत्म हो चुकी है। इसलिए मैं जा रहा हूं सबसे दूर। गुड बॉय सुसाइड नोट में यह लिखकर आवास विकास कॉलोनी निवासी किशन सिंह उर्फ हैप्पी ने अपने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए नगर के नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उपचार के लिए नोएडा के फोरटिस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आत्महत्या करने के प्रयास से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा कि उसके मम्मी, पापा बहुत अच्छे हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। शादी के बाद से वह बहुत परेशान है। उनकी बीवी उसके भाई और मां ने शादी के एक हफ्ते बाद से ही उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी घर उसके नाम कराने, एक लाख रुपये महीना देने, अन्य मांगों को लेकर उन्हें प्रताड़ित करती थी। उनके माता, पिता, भाइयों से भी अभद्र व्यवहार करती थी।
विज्ञापन

तलाक का केस डालने पर उन्हें धमकी दिलाई गई। उनके पापा को भी जान से मारने की धमकी दी गई। अब इन सब बातों से वह बहुत परेशान हो चुके हैं। इसलिए जीने की इच्छा अब खत्म हो गई। किशन सिंह के पिता यशपाल सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। किशन की शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने उनके बेटे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल से बेटे की पत्नी अपने मायके में रह रही है। मानसिक तनाव में आए उनके बेटे ने पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार को वह घटना के समय बाहर गए हुए थे। घर पर उनका दिव्यांग बेटा ईशू 24 वर्ष मौजूद सबसे छोटा बेटा गगन 14 वर्ष भी बाहर गया हुआ था। किशन निजी स्कूल में शिक्षक है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed