फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hut set on fire, goods worth thousands burnt

Bulandshahar News: झोपड़ी में लगाई आग, हजारों का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव कनकपुर उर्फ तालिबपुर निवासी फौजी ने रंजिशन तीन लोगों पर उनकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। जिससे झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फौजी चंद्रपाल ने बताया कि उनके प्लॉट में बोंगे-बटोरे व झोपड़ी है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11.30 बजे गांव निवासी सत्ता उर्फ सत्येंद्र, नीरज, प्रशांत ने रंजिशन उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय वह खेतों से आवारा पशुओं को भगाने गए थे। घटना के बाद उन्होंने आरोपियों को भागते हुए देखा था। बुधवार को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई के लिए उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed