{"_id":"56eee3124f1c1bcc26f151d6","slug":"husband-was-on-the-phone-with-the-girl-escaped-divorced-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पति ने दिया तलाक प्रेमी संग महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर पति ने दिया तलाक प्रेमी संग महिला फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई
- फोटो : demo
एक महिला को उसके पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक दे दिया। इधर महिला प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। देवर ने झूठे केस में फंसाने की आशंका के चलते एसएसपी को तहरीर दी है। साठा निवासी चमन ने एसएसपी को बताया है कि उसके बड़े भाई सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
भाई का निकाह करीब चार साल पहले बीसा कॉलोनी निवासी युवती से हुआ था। निकाह के बाद भाई के सऊदी अरब जाने के बाद उसकी भाभी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह पहले उसके भाई ने फोन पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक मिलते ही महिला प्रेमी संग फुर्र हो गई। रिश्तेदारी और परिचितों के यहां काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। चमन को आशंका है कि उसकी भाभी उसे झूठे केस में फंसा सकती है।
विज्ञापन
