फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   husband beat his second wife to death and fled In Bulandshahar

बुलंदशहर में महिला की हत्या: दूसरी पत्नी खुशबू को पीट-पीटकर मारने का आरोप, वारदात के बाद पति फेमुद्दीन फरार

Sat, 03 Oct 2026 02:07 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 03 Oct 2026 02:07 PM IST
सार

बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के पिलखना गांव में शुक्रवार रात 25 वर्षीय खुशबू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति फेमुद्दीन पर है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
husband beat his second wife to death and fled In Bulandshahar
पत्नी की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में शुक्रवार रात एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान खुशबू (25) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति फेमुद्दीन (30) ने उसकी हत्या की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि फेमुद्दीन की पहली पत्नी की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने खुशबू से दूसरी शादी की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed