फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dr. Akash Jain becomes IMA President.

Bulandshahar News: आईएमए के अध्यक्ष बने डॉ. आकाश जैन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Akash Jain becomes IMA President.
आईएमए के नवीन व निवर्तमान पदा​धिकारियों के साथ अन्य चिकित्सक। स्रोत : संगठन
बुलंदशहर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की शुक्रवार को भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में बैठक हुई। बैठक में डॉ. आकाश जैन को अध्यक्ष व डॉ. अनिल चौहान को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। पिछले वर्ष वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके गोयल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि जनरल बॉडी की बैठक में चिकित्सकों की समस्या को लेकर वार्ता हुई। साथ ही निवर्तमान आईएमए अध्यक्ष व सचिव ने नई चुनाव कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर विचार रखे। चुनाव को लेकर एक-एक पदाधिकारी के अलावा अन्य कोई आगे नहीं आया। सभी की सहमति से डॉ. आकाश जैन को अध्यक्ष व डॉ. अनिल चौहान को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। निवर्तमान आईएमए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके गोयल ने कहा कि पिछले तीन वर्ष दी गई जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. आकाश जैन ने बताया कि डॉक्टरों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास प्राथमिकता पर रहेगा। सचिव डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान डॉ. यतेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव, डॉ. मुदित गुप्ता, डॉ. गौरव देव शर्मा, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed