फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raas and Peacock dance presentation by Braj artists enthralled the mind

Bulandshahar News: महिला बास्केटबॉल लीग में बेटियों ने दिखाया दमखम, चार मुकाबलों में रोमांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Raas and Peacock dance presentation by Braj artists enthralled the mind
अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में चल रही बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। स्
अनूपशहर। परदादा परदादी इंटर कॉलेज परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबॉल लीग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अभी तक खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल के साथ टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि पहले मुकाबले में परदादा परदादी बेटियों ने रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स को कड़े संघर्ष में 44-42 से हराया। दोनों टीमों के बीच पूरे मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं, दूसरे मुकाबले में अलीगढ़ वीरांगना ने शुभम स्मैशर्स को 44-21 के अंतर से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में एक बार फिर परदादा परदादी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल टैक शक्ति को 53-44 से मात दी।
विज्ञापन

इसके बाद हुए मुकाबले में शुभम स्मैशर्स मेरठ ने रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स को 50-41 से हराकर जीत दर्ज की। लीग के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में महिला बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार तक चलने वाली प्रतियोगिता के मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों में भी उत्साह बना हुआ है। इस दौरान कॉलेज का स्टाफ और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed