फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband and wife commit suicide in Bulandshahr after refusing to cut a cake

दंपती ने की खुदकुशी: केक काटने से इन्कार करने पर पति-पत्नी ने दी जान; 13 माह पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 26 Aug 2026 03:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 26 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

बुलंदशहर में जन्मदिन मनाने को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। दंपती ने करीब 13 माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवारों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Husband and wife commit suicide in Bulandshahr after refusing to cut a cake
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव जरैना में जन्मदिन मनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


पत्नी की मौत से सदमे में आए पति ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती ने करीब 13 माह पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवारों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से दोनों परिवारों के साथ ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


कोतवाली डिबाई की धर्मपुर रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव जरैना निवासी अमर सिंह किसान हैं। उनका इकलौता बेटा सुनील (20) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसी कंपनी में काम करने वाली रामघाट थाना क्षेत्र के गांव सुहानी का नगला निवासी ज्योति (19) से सुनील की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने परिजनों की सहमति से तीन जुलाई 2025 को अतरौली थाना क्षेत्र स्थित ज्योति की ननिहाल में विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 18 अगस्त को दोनों गांव जरैना आए थे। 20 अगस्त को ज्योति का जन्मदिन था। वह धूमधाम से जन्मदिन मनाने के लिए केक काटना चाहती थी। हालांकि, सुनील ने सादगी से जन्मदिन मनाने की बात कहते हुए केक काटने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर ज्योति नाराज हो गई। बाद में उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

ज्योति की मौत से सुनील भी तनाव में आ गया। कुछ समय बाद उसने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे और पुत्रवधू की मौत से सुनील के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ज्योति के मायके में भी मातम पसरा है। एक साथ दो मौतों से गांव में भी शोक का माहौल है।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार
घटना की सूचना पुलिस को मिली, लेकिन दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

कोतवाली डिवाई क्षेत्र के गांव जरैना में दंपती ने आत्महत्या की है। दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति से पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। अंतरिक्ष जैन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed