फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   HSRP

शून्य व एक नंबर वालों को 15 तक लगवानी होगी एचएसआरपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
HSRP
शून्य व एक नंबर वालों को 15 तक लगवानी होगी एचएसआरपी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कॉमर्शियल वाहनों पर एचएसआरपी की समयावधि समाप्त होने के बाद अब निजी वाहनों पर एचएसआरपी लगाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विभाग द्वारा पंजीयन के अंतिम अंक के हिसाब से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख तय की गई है। सर्वप्रथम शून्य व एक नंबर वाले वाहनों में 15 नवंबर तक एचएसआरपी लगवानी होगी। निर्धारित समय तक एसएचआरपी न लगने पर संबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि जिले में अप्रैल 2019 से पूर्व के 4,07,752 वाहनों पर एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगनी है। इनमें करीब 24 हजार कॉमर्शियल वाहन हैं तो शेष निजी वाहन शामिल हैं। अक्तूबर माह तक जिले में सिर्फ करीब 84,000 वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा चुकी है। अभी भी जिले में तीन लाख से अधिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। कॉमर्शियल वाहनों पर एचएसआरपी लगने की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब निजी वाहनों पर नंबर प्लेट के आखिरी नंबर के अनुसार एचएसआरपी प्लेट लगवाने की समय सीमा शुरू हो गई है। सर्वप्रथम शून्य और एक नंबर वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर तक है। इसके बाद दो और तीन नंबर वाले वाहनों में 15 फरवरी तक का समय मिलेगा। जिन वाहन संचालकों ने अभी तक एसएचआरपी नहीं लगवाई है वो जल्द लगवा लें। बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगने वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए विभाग द्वारा वाहन संचालकों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed