फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hospital inspection

ओपीडी में चिकित्सक के न होने पर कक्ष के बाहर चस्पा करनी होगी सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hospital inspection
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ करते डीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
ओपीडी में चिकित्सक के न होने पर कक्ष के बाहर चस्पा करनी होगी सूचना
विज्ञापन

बुलंदशहर। मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष में न मिलने की मरीजों द्वारा शिकायत करने पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को चिकित्सक के मौजूद न होने पर कक्ष के बाहर सूचना चस्पा करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षय रोग अधिकारी के देरी से आने और टीकाकरण कक्ष में बिना मास्क स्वास्थ्यकर्मी के बैठे होने पर भी नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह शुक्रवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह और सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद संग ओपीडी कक्ष, रैन बसेरा, औषधी वितरण कक्ष, औषधि स्टोर रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, गोल्डन कार्ड कक्ष, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, कोविड वैक्सीनेशन केंद्र एवं अस्पताल परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ओपीडी में चिकित्सकों के न होने और बाहर की दवाई लिखे जाने की मरीजों द्वारा शिकायत को संज्ञान में लेकर उपलब्ध चिकित्सकों की सूचना अंकित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सकों को जिला अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष एवं अस्पताल परिसर में बने जन औषधी केंद्र पर उपलब्ध दवाओं को ही पर्ची पर लिखने के लिए कहा। अस्पताल परिसर के रैन बसेरे में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने के साथ ठहरने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निरीक्षण कर प्लांट के संचालन एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

अनिवार्य रूप से हो मरीजों की थर्मल स्कैनिंग
डीएम ने सीएमएस को निर्देशित किया कि महिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क पर सभी मरीजों की थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजर, मास्क आदि की अनिवार्यता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर के द्वितीय तल पर नवजात शिशुओं और माताओं के लिए तैयार किए जा रहे एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी के देरी से आने पर जताई नाराजगी
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी से देरी से आने पर नाराजगी जताई और प्रतिदिन समय से कार्यालय आने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ को समय-समय पर निरीक्षण कर जायजा लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed