फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hospital doctor indecency, FIR

अस्पताल की डॉक्टर से अभद्रता, एफआईआर

Sun, 17 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hospital doctor indecency, FIR
अस्पताल की डॉक्टर से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

 जिला महिला अस्पताल की चिकित्सका से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चिकित्सका ने अस्पताल में प्रसव के दौरान जबरन लेबर रूम में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. बीना यादव ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वह लेबर रूम में एक प्रसूता का प्रसव करा रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान नगर के बहलीमपुरा निवासी शरजा उर्फ शारजहां पत्नी ईदुल नासी लेबर रूम में घुस गई। शरजा की भांजी शाहीज अस्पताल में भर्ती थीं। शरजा ने अपनी भांजी के इलाज में बेवजह लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के दौरान लेबर रूम से बाहर निकलने की बात कहने पर उसके साथ अभद्रता की। इसके कारण प्रसूता का प्रसव कराने में काफी परेशानी हुई। लेबर रूम में शोर सुनकर अस्पताल में मेडिकल कराने आई छतारी थाने की कांस्टेबल रुकमणि वहां पहुंच गई। आरोप है कि कांस्टेबल रुकमणि ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed