फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Himanshu Mittal became BJP district president

हिमांशु मित्तल बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Thu, 28 Apr 2016 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 28 Apr 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Himanshu Mittal became BJP district president
‌हिमांशु मित्तल - फोटो : अमर उजाला

लंबी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हिमांशु मित्तल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वैश्य समाज को बड़ा पद देकर जातिगत संतुलन बैठाने को लेकर फैसला किया गया है। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि आरएसएस से नजदीकियां का फायदा भी हिमांशु मित्तल को मिला है।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से वैश्य समाज और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। दूसरी ओर एमएलएसी चुनावों में गुटबाजी भी नियुक्ति का आधार बनी। लंबी खींचतान के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा ने हिमांशु मित्तल को जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी।
विज्ञापन


अभी तक हिमांशु मित्तल जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। उनकी शालीनता और समर्पण के साथ आरएसएस से जुड़े होने का लाभ भी उन्हें मिला है। हाल ही में हुए एमएलसी चुनावों में पार्टी में गुटबाजी भी उनके पक्ष में गई। पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा पर एमएलसी प्रत्याशी संजय शर्मा को हरवाने के आरोप भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर संगठन में जांच के साथ नेताओं के बयान भी दर्ज हुए। हालांकि डीके शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। वहीं, बुलंदशहर के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का बृहस्पतिवार को दनकौर तिराहे पर जोरदार स्वागत हुआ।

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। याना और अनूपशहर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी।

कल्याण के करीबी समेत कई मायूस
जिलाध्यक्ष के पद के लिए करीब 10 लोग दावेदारों में थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीके शर्मा के साथ पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नजदीकी संजीव अग्रवाल, युवा चेहरा विकास चौहान, रविंद्र राजौरा, मनोज गर्ग आदि दावेदार थे। सभी को मायूसी हाथ लगी।


पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। सबको साथ लेकर एक टीम के तहत काम किया जाएगा। 2017 विधानसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। - हिमांशु मित्तल, नवनियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed