{"_id":"6ac5e25a8b829dade70b72e2","slug":"man-dies-in-road-accident-in-bulandshahr-s-sikandrabad-kotwali-area-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Wed, 07 Oct 2026 11:40 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:40 AM IST
सार
एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना ने पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिलसुरी गांव निवासी 75 वर्षीय अशोक चौधरी की एक अज्ञात कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अशोक चौधरी अपने 38 वर्षीय इकलौते बेटे प्रशांत की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे थे। प्रशांत की मौत कल ही हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन
एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना ने पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हला है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा बिलसुरी गांव में फ्लाईओवर के पास हुआ।
विज्ञापन