फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Murder Case Wife Lover and His Friend Accused of Killing Mukesh UP News in Hindi

यूपी में एक और पति का मर्डर: शराब पिलाकर जंगल में ले गए, कीचड़ में दबाया मुंह; पत्नी ने प्रेमी के साथ की हत्या

Wed, 07 Oct 2026 03:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 07 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

बुलंदशहर डिबाई हत्याकांड: यूपी के बुलंदशहर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मुकेश की हत्या की थी। कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या करने के बाद हादसा दिखाने की साजिश रची थी। 15 सितंबर को डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सतोहा निवासी मुकेश का गांव उदयपुर में आम के बाग में शव मिला था।

विज्ञापन
Bulandshahr Murder Case Wife Lover and His Friend Accused of Killing Mukesh UP News in Hindi
Bulandshahr Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सतोहा निवासी मुकेश (35) की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मुकेश को पहले शराब पिलाई और फिर गांव से बाहर ले जाकर कीचड़ में उसका मुंह दबा दिया। 
विज्ञापन


हत्या के बाद शव को कीचड़ में इस तरह छोड़ दिया गया, जिससे मामला शराब के नशे में हादसे का लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। 
विज्ञापन


जांच में पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति मुकेश की हत्या करने के जुर्म को स्वीकार कर लिया। फरार प्रेमी और उसके दोस्त की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गत 15 सितंबर को धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव उदयपुर स्थित मुनेश कुमार के आम के बाग में पेड़ के नीचे दलदल में मुकेश का शव उल्टा पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। 

 

इसके बाद मृतक के भाई देवेंद्र ने मुकेश के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। जांच आगे बढ़ने पर मृतक की पत्नी पूनम की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। 

 

पुलिस ने उसकी गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच की तो हत्या में उसकी भूमिका सामने आने लगी। मंगलवार को पूनम को कस्बा डिबाई स्थित पीएस हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पूनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर मुकेश की हत्या किए जाने की जानकारी दी है।
 

शराब पिलाकर जंगल में ले गए, कीचड़ में दबाया मुंह
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पूनम ने बताया कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी करविंद के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। 15 सितंबर को करविंद ने मुकेश को शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे गांव से बाहर जंगल की ओर ले गया। वहां करविंद और उसके दोस्त जोगेंद्र ने पूनम के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर दी। 

 

पूछताछ में पूनम ने बताया कि मुकेश का मुंह कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पूनम ने बताया कि हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को कीचड़ में उल्टा छोड़ा गया था, जिससे लोग इसे शराब के नशे में कीचड़ में गिरने से हुई मौत समझेंगे।
 

पत्नी से विवाद के चलते अलग झोपड़ी में रहता था मुकेश
मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि मुकेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके माता-पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका था। पत्नी पूनम से विवाद के चलते मुकेश काफी समय से गांव में चमाड़ मंदिर के पास बनी एक झोपड़ी में अकेला रह रहा था।
 

देवेंद्र के अनुसार, घटना से करीब दो दिन पहले ही मुकेश ने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया था। इसके बाद 15 सितंबर को उसका शव गांव उदयपुर स्थित आम के बाग में मिला था। शव मिलने के बाद से ही परिजन मुकेश की मौत को लेकर आशंकित थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने भी मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू की थी।
 

पूछताछ में आरोपी पत्नी पूनम ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति मुकेश की हत्या किया जाना स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी पूनम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वारदात में शामिल उसके प्रेमी करविंद और उसके दोस्त जोगेंद्र अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मधुप सिंह, सीओ डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed