फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High speed car hits bike rider death in bulandshahr

बुलंदशहर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 30 Dec 2024 03:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

गुन्नोर निवासी 42 वर्षीय संदीप सिंह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बीते दिनों वह छुट्टी पर अपने घर गुन्नौर आए हुए थे। लेकिन, रविवार को वह गाजियाबाद जाने के लिए घर से अपनी बाइक लेकर निकले थे।

विज्ञापन
High speed car hits bike rider death in bulandshahr
बुलंदशहर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में शिकारपुर रोड पर बाइक सवार गुन्नोर निवासी संदीप सिंह को शनिवार दोपहर अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की हायर मेडिकल सेंटर मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


गुन्नोर निवासी 42 वर्षीय संदीप सिंह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बीते दिनों वह छुट्टी पर अपने घर गुन्नौर आए हुए थे। लेकिन, रविवार को वह गाजियाबाद जाने के लिए घर से अपनी बाइक लेकर निकले थे। जब वह दोपहर करीब दो बजे नई मंडी चौकी क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली हाईवे स्थित गांव मिर्जापुर के निकट पहुंचे तो अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी फोन कर मामले की जानकार दी। शाम को संदीप की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेरठ स्थित अस्पताल ले गए। जहां, देर रात में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed