फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain with strong wind at night

Bulandshahar News: रात में तेज हवा के साथ झमाझम हुई बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद/नरसेना/गुलावठी/स्याना/शिकारपुर/डिबाई। शहर व देहात क्षेत्र में बुधवार की रात तेज हवाओं के बीच हुई झमाझम बारिश से सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया। बारिश के दौरान नगर से लेकर देहात तक हुए जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस दौरान नगर पालिका द्वारा शहर के नालों की सफाई के दावे की भी पोल खुलकर सामने आई। लोग रात में ही घरों से पानी निकालने में जुट गए। बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद तक गलियों से पानी हटा और उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, पेड़ गिरने से औरंगाबाद में जमा लग गया और नरसेना क्षेत्र में मक्का की फसल गिर गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश 78 एमएम दर्ज की गई। जो इस सीजन की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश से से नगर की राधा नगर, साठा, नरसलघाट, इस्लामाबाद, बीसा कालोनी, कोर्ट रोड, कालाआम, चांदपुर रोड, अस्पताल रोड, राम विहार, बालाजी एन्क्लेव समेत अन्य कालोनियों की सड़कों व घरों में पानी भर गया। औरंगाबाद, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, गुलावठी, खानपुर, ऊंचागांव, नरसेना और अहार समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। औरंगाबाद क्षेत्र में पेड़ गिरने से जाम लग गया। पुलिस ने पेड़ हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र तेज हवा के साथ हुई बारिश में मक्का की फसल गिर गई। गांव कमालपुर के किसान किसान विशंभर सिंह की छह बीघा, राकेश सिंह की तीन बीघा,कैलाश की चार बीघा, अशोक की तीन बीघा, सोनू की तीन बीघा, प्रशांत की 10 बीघा मक्का की फसल गिर गई। जिसके चलते किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। इनमें से कई किसान पट्टे पर भूमि लेकर फसल उगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश होने से तीन डिग्री कम हुआ तापमान
जिले में हुई बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादलों के छाए रहने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वहीं, अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आर्द्रता 74 फीसदी और हवा की गति पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि बुधवार को 35 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि अभी और बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed