फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain at many places including Anupshahr and Dibai

Bulandshahar News: अनूपशहर व डिबाई समेत कई जगह झमाझम बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain at many places including Anupshahr and Dibai
​डिबाई में हुई बारिश के बीच से गुजरते लोग। संवाद
डिबाई/बीबीनगर/अनूपशहर। जिले में मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। अनूपशहर व डिबाई समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। जबकि शेष जिला बारिश का इंतजार करता रह गया। इस दौरान उमस बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन

सोमवार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था कि आगामी कई दिन तक तेज गर्जना के साथ जिले में भारी बारिश होगी। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार देर रात से ही बादल मंडराने लगे और बूंबांदी शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह अनूपशहर और डिबाई में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद बीबीनगर क्षेत्र में बारिश हुई। जबकि अन्य जगह बूंदाबांदी हुई। इस बीच उमस का भी लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आद्रता 81 फीसदी और हवा की गति तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि जारी किए गए अलर्ट के तहत तीन दिन तक तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। ऐसे में कई बार मौसम के आंकड़ों का भी गणित गड़बड़ा रहा है। इस समय बारिश होने से ही उमस से राहत मिलेगी। बुधवार को भी अधिकतम तापमान कम होकर 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed