फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hathras accident case

Bulandshahar News: गौरी के भाई से लगवाई झाड़ू, फिर सौंपा दो लाख का चेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras accident case
गांव शेरपुर में अधिकारियों के सामने सड़क पर झाड़ू लगाता मृतका गौरी का भाई ललित
खुर्जा। हाथरस में जान गंवाने वाली गौरी के परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक देने से पहले उसके भाई से सड़क पर झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गौरी का भाई ललित झाड़ू लगाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के फुलरई मुगलगढ़ी में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ में गांव शेरपुर निवासी गौरी की भी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को डीएम सीपी सिंह और भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने शेरपुर गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपा था। डीएम और विधायक के पहुंचने से करीब आधा घंटा पहले ही अरनिया की नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता, तहसीलदार भानु प्रताप, खंड विकास अधिकारी जसवंत सिंह और चकबंदी लेखपाल शेरसिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गांव की सड़क पर गंदगी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस पर अधिकारियों ने मृतका गौरी के भाई ललित को ही सड़क पर झाड़ू लगाने के लिए बोल दिया। ललित का झाड़ू लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता, तहसीलदार भानु प्रताप, चकबंदी लेखपाल शेर सिंह और कुछ अन्य अधिकारी व सुरक्षाकर्मी गांव के लोगों के साथ पेड़ के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








ललित बोला, अधिकारियों ने कहा सफाई करो

मृतका के भाई ललित ने बताया कि डीएम-विधायक के पहुंचने से पहले कुछ अधिकारी घर पहुंच गए थे। मौके पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं था, जिसके चलते एक अधिकारी ने ही मुझे झाड़ू लगाने के लिए कहा। अधिकारी कौन थे इसके बारे में उसे जानकारी नहीं है।





मृतका के भाई से झाड़ू लगवाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो यह काफी गलत है। इसमें जो भी अधिकारी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में डीएम से बात की जाएगी। - मीनाक्षी सिंह, विधायक



पीड़िता के घर के पास कई अधिकारी व गांव के लोग मौजूद थे, लेकिन जानकारी नहीं थी कि झाड़ू लगाने वाला युवक मृतका का भाई है। - नेहा गुप्ता, नायब तहसीलदार, अरनिया



अपने घर के सामने ललित ने झाड़ू लगाई होगी। सफाई के लिए साथ में दो कर्मचारी लेकर गए थे, जिन्होंने नाली और सड़क की सफाई की थी। हमारे सामने ललित ने झाड़ू नहीं लगाई। - जसवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी




अपने घर पर कोई भी व्यक्ति झाड़ू लगा सकता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मेरे पहुंचने से पहले का मामला है तो इस संबंध में तहसीलदार से पूछिए। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed