फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hariyali Teej: Women danced to the tunes of Sawan songs.

हरियाली तीज: सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Women danced to the tunes of Sawan songs.
जहांगीराबाद में हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/गुलावठी /बीबीनगर/नरसेना/डिबाई/जहांगीराबाद। हरियाली तीज का पर्व शनिवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं और झूले पर पींगे बढ़ाईं। महिलाओं के साथ नवविवाहिताओं ने भी व्रत रखा और मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा की। बहू-बेटियों को सिधारा भेजा गया। वहीं, जिलेभर में कई स्थानों पर मनाए गए तीज महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिले में हरियाली तीज को लेकर तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो गई थीं। शनिवार सुबह से ही खासकर मिष्ठान की दुकानें जल्दी खुल गईं। लोगों ने घेवर और गुझिया समेत अन्य मिष्ठान की खूब खरीदारी की। 16 शृंगार करने के बाद महिलाओं ने घरों में चौकी पर भगवान शिव-पार्वती और गणेश की मूर्ति स्थापित की और बिल्व पत्र, शहद, दूध, दही व धतूरा आदि से अभिषेक किया।
विज्ञापन

मां पार्वती का शृंगार करने के बाद अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब ने तीज पर खुर्जा रोड स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में क्लब की महिलाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिताएं खेलीं। इसके बाद क्लब की महिला अध्यक्ष गुंजन गोयल को तीज क्वीन चुना गया। महोत्सव का शुभारंभ क्लब की महिला अध्यक्ष गुंजन गोयल व सचिव मधु अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालक प्रियंका गोयल व सचिव मधु अग्रवाल ने बताया कि प्रेम, सौहार्द व पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया। कोषाध्यक्ष रुचि अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक योगिता अग्रवाल ने तंबोला तीज प्रतियोगिता, कपल गेम्स और अन्य गेम्स करवाएं। सचिव मधु अग्रवाल व मीडिया प्रभारी नेहा गोयल ने संयुक्त रूप से तीज क्वीन का गेम आयोजित किया। जिसमें क्लब अध्यक्ष गुंजन गोयल ने गेम जीतकर तीज क्वीन का खिताब हासिल किया। महोत्सव में रुचि, चारु गोयल, नीतू सिंघल, नूपुर अग्रवाल, सोनाली तायल आदि मौजूद रहीं।
जहांगीराबाद के मोहल्ला बंशीधर चौक में आयोजित तीज मेले में पब्लिक पॉल के आधार पर निधि वालियान को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। डांस प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, शानवी ने द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैलून गेम में आंचल सोनी, रील गेम में प्रीति और शृंगार गेम में निधि विजेता रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।
वहीं, चमेली देवी बारातघर में आयोजित दूसरे तीज समारोह में तीज क्वीन और तीज परी समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कविता बंसल को तीज की रानी और रावी गोयल को तीज परी चुना गया। नृत्य प्रतियोगिता में सोनाली वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया एक्ट और शिव एक्ट की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
राष्ट्रगान, अग्रसेन महाराज की जीवन गाथा, तंबोला और लकी ड्रॉ भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। इस मौके पर पूनम मांगलिक, शैलेश कंसल, सीमा कंसल, रेनू सिंघल, रितु गोयल, तनीषा, विशाखा, आशी, डोली शर्मा, हिमांशी, शिल्पी गर्ग, ममता, चारू शर्मा, मुस्कान अग्रवाल, हिमानी आदि मौजूद रहीं। दोनों मेले का शुभारंभ बुलंदशहर पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने फीता काटकर किया।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे आयोजन महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। आयोजक विनीता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। संचालन मीनाक्षी वार्ष्णेय और पलक अग्रवाल ने किया।

जहांगीराबाद में हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

जहांगीराबाद में हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed